फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: मौसम में रहा बदलाव, अगले चार दिन तक सुधार के नहीं आसार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गांव खानपुर के समीप ढांडा रेाड से सटे खेतों में मंगलवार को भी इस तरह बिछी रही गेहू
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रविवार की रात को बारिश के बाद तीसरे दिन मंगलवार को भी मौसम में बदलाव का क्रम जारी रहा। दिनभर कभी बादल छाए रहे तो कभी धूप खिली। छह किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलीं। इससे तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। अधिकतम तापमान 28 डिग्री व न्यूनतम 14 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पूरे सप्ताह मौसम में बदलाव रहने की संभावना जताई जा रही है। बुधवार को भी अधिकतम तापमान 18 डिग्री व न्यूनतम 16 डिग्री सेल्सियस तक रहने के आसार हैं। इसके साथ ही वीरवार को बूंदाबांदी भी हो सकती है। वहीं इसके अगले दो से तीन दिन तक भी हल्के बादल छाए रहने की संभावना जताई जा रही है।
गेहूं उत्पादक किसानों में मौसम में हो रहे बदलाव से राहत के साथ चिंता भी बढ़ी हुई है। रविवार को हुई बारिश के कारण बड़े स्तर पर गेहूं की फसल बिछ गई है जिसमें नुकसान की आशंका है। किसानों का कहना है कि जो फसल गिर चुकी है, उसमें उत्पादन कम होगा।
विज्ञापन

कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि फिलहाल फसलों में नुकसान सामने नहीं आया है और न ही अभी कोई शिकायतें मिली हैं। किसानों को ज्यादा चिंतित नहीं होना चाहिए। फिलहाल मौसम में बदलाव गेहूं की फसल के लिए लाभदायक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें