लाडवा। गांव दबखेड़ा में ग्रामीणों को योजनाओं की जानकारी देने पहुंचे पीएलवी तनुज कुमार। संवाद
लाडवा। जिला एवं सत्र न्यायाधीश दिनेश मित्तल के मार्गदर्शन में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा गांव दबखेड़ा और धनौरा जाटान में कानूनी जागरुकता शिविर लगाया गया। इस दौरान विषय विशेषज्ञ ने ग्रामीणों को कानूनी पहलुओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव एवं सीजेएम नीतिका भारद्वाज ने कहा कि शिविर में कानूनी अधिकारों एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरुक किया गया। पीएलवी तनुज कुमार ने योजनाओं बारे विस्तृत से बताया। नालसा हेल्पलाइन नंबर-15100, वरिष्ठ नागरिक योजना, नालसा चाइल्ड-फ्रेंडली योजना और राष्ट्रीय लोक अदालत आदि के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने पात्र व्यक्तियों को डीएलएसए द्वारा प्रदान की जाने वाली नि:शुल्क विधिक सहायता की सुविधाओं पर भी प्रकाश डाला। योजनाओं से संबंधित सूचनात्मक पंपलेट प्रतिभागियों में वितरित किए गए। शिविर का मुख्य उद्देश्य लोगों को सशक्त बनाना, विधिक साक्षरता बढ़ाना तथा विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत उपलब्ध सहायता के प्रति जागरुक करना रहा।