फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी का मामला : पूछताछ में आरोपी नौकरानी कमलेश ने खोल दिया भेद

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। गत सप्ताह घर से नकदी व जेवर चुराने के मामले में पुलिस ने आरोपी नौकरानी को अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश पर आरोपी को एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है ताकि उससे चोरी की नकदी व जेवर बरामद किए जा सकें। पुलिस में 18 अप्रैल को दर्ज शिकायत में नीरज गुप्ता ने बताया था कि उसकी माता काफी समय से बीमार है, जिसके लिए उन्होंने एक महिला को उनकी देखभाल केयरटेकर के रखा हुआ है। 18 अप्रैल को वह अपनी माता को इलाज के लिए मोहाली लेकर गए थे। शाम को वापस आए तो उनकी केयरटेकर बाथरूम में बेहोश पड़ी थी। घर के अंदर से रखी अलमारी से 3-4 लाख रुपये व 10-15 तोला सोने के गहने चोरी हो गए थे। पुलिस ने मामला दर्ज जांच करते हुए सीआईए-दो की टीम ने आरोपी कमलेश निवासी बब्याल जिला अंबाला को गिरफ्तार करके एक दिन के रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज का बारीकी से जायजा लिया। फुटेज में कोई भी युवक दिखाई नहीं दिया। घर में केवल तीन लोगों ने प्रवेश किया था, जिसमें घर का काम करने वाली दो महिलाएं और दूधिया शामिल था। परिवार की गाड़ी लौटने से पहले कोई भी व्यक्ति घर में अंदर जाते और बाहर आते हुए दिखाई नहीं दिया। लिहाजा पुलिस ने इसे ध्यान में रखकर जांच आगे बढ़ाई और पूछताछ में कमलेश पकड़ी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें