फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंगमंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का करता है विकास : प्रो. रीटा दलाल

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विद्या​र्थियों को संबो​धित करते हुए प्राचार्य प्रो. रीटा दलाल। स्वयं
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के आईआईएचएस के थिएटर क्लब के अंतर्गत विद्यार्थियों ने जागरूकता मतदाता : सशक्त लोकतंत्र विषय पर नाटक का मंचन किया। प्राचार्या प्रो. रीटा दलाल ने कहा कि थिएटर केवल मनोरंजन का साधन नहीं है बल्कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने का एक सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि रंगमंच विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता, संवाद कौशल और सामाजिक संवेदनशीलता का विकास करता है।
विज्ञापन

उन्होंने विद्यार्थियों से अपने रचनात्मक कौशल का उपयोग समाज में जागरूकता फैलाने और लोकतांत्रिक मूल्यों को सुदृढ़ करने का आह्वान भी किया। कार्यक्रम का उद्देश्य नए सदस्यों को क्लब की गतिविधियों से परिचित कराना और रंगमंच के माध्यम से सामाजिक चेतना को प्रोत्साहित करना रहा। नाटक के माध्यम से यह संदेश दिया गया कि एक जागरूक नागरिक ही सशक्त लोकतंत्र की नींव होता है। नाटक के माध्यम से बताया गया कि मतदान केवल अधिकार नहीं बल्कि राष्ट्र के प्रति एक महत्वपूर्ण जिम्मेदारी भी है।

थिएटर क्लब की क्लब प्रभारी डॉ. वंदना शर्मा एवं डॉ. संदीप कुमार ने कहा कि थिएटर क्लब विद्यार्थियों को अभिव्यक्ति का मंच प्रदान करता है, जहां वे प्रतिभा को निखारते हुए सामाजिक मुद्दों पर अपनी संवेदनशीलता विकसित कर सकते हैं। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे रंगमंच के माध्यम से अपने दायित्वों को समझें और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें