फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश से मौसम हुआ सुहावना, गर्मी छूमंतर

विज्ञापन
सेक्टर 17 में सड़क पर जमा बारिश के पानी से गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कई दिनों बाद बुधवार को गर्मी से राहत मिली। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुी बूंदाबांदी 15 मिनट में बारिश में तब्दील हो गई। करीब 20 मिनट बरसे बदरा से पिछले दो माह से फैली गर्मी छूमंतर हो गई। मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग घरों से बाहर निकले और बारिश में भीगे।
बारिश के चलते कई सड़कों पर पानी भी जमा हो गया, जिस कारण वाहन चालकों को थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बारिश से पहले दो घंटे 26 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवा भी चली। इससे पिहोवा की शिवा मार्केट के पार्क में लगा पेड़ गिर गया। बुधवार को सुबह ही आसमान में बादल छा गए थे। हालांकि 11 बजे के करीब सूर्य देव ने कुछ देन के लिए तेवर दिखाने का प्रयास किया, लेकिन बादलों के कारण यह बेअसर रहे।
विज्ञापन

दोपहर करीब डेढ़ बजे तेज हवा चलने लगी और दो बजे तक आसमान को काले बादलों ने घेर लिया, जिसके बाद करीब तीन बजे बूंदाबांदी शुरू हो गई और सवा तीन बजे बादलों की गडगडाहट के साथ तेज बारिश होने लगी। इस दौरान आसमानी बिजली भी खूब चमकी। करीब 20 मिनट तक बरसे बदरा ने मौसम को बिल्कुल पलट कर रख दिया। पिछले कई दिनों से तापमान में रोजाना दो-दो डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा रही थी।
विज्ञापन

वहीं बुधवार को एक दम से तापमान 10 डिग्री लुढ़क कर 28 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश के बाद ठंडी हवा बहती रही, जिसका लुत्फ उठाने के लिए शाम को ब्रह्मसरोवर पर लोग सैर करने के लिए पहुंचे। मौसम विभाग अनुसार बृहस्पतिवार को भी आसमान में बादल छा सकते हैं, लेकिन आगामी दिनों में अब पारा फिर से बढ़ेगा और बुधवार को 43 डिग्री तक पहुंच जाएगा।

बारिश के दौरान सड़क से गुजरती युवतियां। संवाद- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें