फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष ने सुनीं लोगों की समस्याएं

विज्ञापन
लाडवा। शिवाला राम कुंडी में आयोजित कार्यक्रम का शुभारंभ करती हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की
विज्ञापन
लाडवा। हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद की उपाध्यक्ष सुमन सैनी बुधवार को शिवाला राम कुंडी में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने लोगों की समस्याएं सुनीं और समस्याओं के निपटान के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने पिछले विधानसभा चुनावों के अपने संकल्प-पत्र के 217 में से 60 वादों को पूरा कर दिया है। यही नहीं 120 वादों पर काम प्रगति पर है। सरकार की ओर से सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं को धरातल पर लागू किया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने पूरे प्रदेश में जमीनों व संपत्तियों का पेपरलेस रजिस्ट्रेशन शुरू किया है। अब रजिस्ट्री का काम पूरी तरह डिजिटल हो गया है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने बहनों-बेटियों को आर्थिक व सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए दीनदयाल लाडो लक्ष्मी योजना शुरू की है। इस योजना के तहत 2100 रुपये की वित्तीय सहायता दी जाती है। अब तक नौ लाख 22 हजार से अधिक बहन-बेटियों को 634 करोड़ रुपये दिए जा चुके हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गत 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला उद्यमिता मंच की शुरुआत की। यह मंच हमारी उन बहनों के लिए एक वरदान साबित होगा, जो स्वयं का व्यवसाय शुरू करना चाहती हैं। उपाध्यक्ष ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की नीतियां किसान हित के केंद्र में हैं। आज किसानों की सभी 24 फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जा रही है। अब तक 12 लाख किसानों के खातों में फसल खरीद के एक लाख 64 हजार करोड़ रुपये डाले जा चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें