कुरुक्षेत्र। सेंटर का उद्घाटन करने के दौरान कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान सहित अन्य। संवा
कुरुक्षेत्र। श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय कुरुक्षेत्र में इन्क्यूबेशन सेंटर बनाया गया है, जिसका उद्घाटन चैतन्य नवरात्र के प्रथम दिवस पर विधिवत पूजा से किया गया। वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि श्रीकृष्ण आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. वैद्य करतार सिंह धीमान ने कहा कि यह इनक्यूबेशन सेंटर आयुर्वेद और आयुष क्षेत्र में अनुसंधान और नवाचार को बढ़ावा देगा। छात्रों और शिक्षकों को इस सुविधा का अधिकतम लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।
यह केंद्र प्रो. वैद्य परभाति प्रकाश शर्मा की स्मृति में स्थापित किया गया है, जो श्रीकृष्ण गवर्नमेंट आयुर्वेदिक कॉलेज के संस्थापक प्राचार्य थे। इस केंद्र की स्थापना उनके पुत्र प्रो. अनिल शर्मा के वित्तीय योगदान से हुई, जो द्रव्यगुण विभाग आयुर्वेद अध्ययन एवं अनुसंधान संस्थान कुरुक्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। इस मौके पर इन्क्यूबेशन सेंटर की समन्वयक डॉ. अनामिका, अनुसंधान एवं नवाचार निदेशक प्रो. देवेंद्र खुराना, कुलसचिव डॉ. केके जटियान प्रो. आशीष मेहता, प्रो. कृष्ण कुमार, प्रो. दीप्ति पराशर, सीओई सहित अन्य मौजूद रहे।