कुरुक्षेत्र। जरूरतमंदों को गर्म कपडे़ वितरित करते हुए। विज्ञप्ति
- फोटो : स्टेशन के प्लेटफार्म एक पर ट्रेन पर चढ़ते यात्री।
कुरुक्षेत्र। पंचतत्व स्पिरिचुअल व चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से जिले में नारायण सेवा के पावन उद्देश्य के साथ एक सराहनीय सामाजिक सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
ट्रस्ट की ओर से साधु-संतों, निर्धन व जरूरतमंद लोगों के साथ-साथ गीता भवन में रह रहे नेत्रहीन और दिव्यांग लोगों को कंबल, जैकेट व लोई वितरित की। इस सेवा कार्यक्रम में ट्रस्ट की अध्यक्ष मीना कुमारी, उपाध्यक्ष महिपाल शर्मा और राष्ट्रीय महासचिव विनोद विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों ने स्वयंसेवा कार्य में भाग लेते हुए जरूरतमंदों को सामग्री भेंट की और मानव सेवा के महत्व पर प्रकाश डाला।
इस अवसर पर अध्यक्ष मीना कुमारी ने कहा कि पंचतत्व स्पिरिचुअल व चेरिटेबल ट्रस्ट का उद्देश्य समाज के हर उस व्यक्ति तक सहायता पहुंचाना है जो किसी न किसी कारणवश स्वयं को असहाय महसूस करता है। उपाध्यक्ष महिपाल शर्मा ने कहा कि नेत्रहीन व दिव्यांग भाई-बहनों की सेवा करना हम सभी का नैतिक दायित्व है और ट्रस्ट भविष्य में भी ऐसे सेवा कार्य लगातार करता रहेगा।