फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो से चार घंटे तक देरी आई ट्रेन, यात्रियों को परेशानी

Tue, 04 Oct 2016 12:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कुरूक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
एक के बाद एक लगातार सात ट्रेनों के घंटों लेट होने से सोमवार का दिन कुरुक्षेत्र में यात्रियों के लिए भारी गुजरा। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली सचखंड एक्सप्रेस से लेकर सरयू यमुना तक कुल सात ट्रेन 15 मिनट से लेकर चार-चार घंटे देरी से आई। दिलचस्प बात यह है कि रेलवे के किसी भी स्थानीय अधिकारी या कर्मचारी को इन ट्रेनों के लेट होने की वजह नहीं पता।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार गाड़ी संख्या 12715 सचखंड एक्सप्रेस का कुरुक्षेत्र पहुुंचने का समय दोपहर 2:50 बजे का है। लेकिन सोमवार को यह ट्रेन सवा दो घंटे देरी से करीब पौने पांच बजे आई। इसी तरह गाड़ी संख्या 12459 नई दिल्ली अमृतसर ट्रेन भी साढ़े चार बजे की बजाय दो घंटे देरी से शाम करीब साढ़े छह बजे पहुंची। जयनगर से अमृतसर तक चलने वाली गाड़ी संख्या 14649,  सरयू-यमुना एक्सप्रेस चार घंटे देरी से आई। इस ट्रेन का समय शाम 4:58 बजे का है, लेकिन यह रात करीब नौ बजे पहुंची। इसी तरह दिल्ली जाने वाली ट्रेन नं. 14038 पठानकोट सुपरफास्ट दोपहर 2:28 बजे कुरुक्षेत्र पहुंचती है लेकिन सोमवार को यह ट्रेन 1 घंटा 40 मिनट देरी से पहुंची।

गाड़ी संख्या 14650 भी अपने निर्धारित समय शाम 5:47 बजे से 4 घंटे देरी से करीब दस बजे पहुंची। इसी तरह गाड़ी संख्या 11058 दादर सुपर फास्ट 40 मिनट और गाड़ी संख्या 12920 मालवा एक्सप्रेस 10 मिनट की देरी से आई। ट्रेन लेट होने से दिल्ली, यूपी पंजाब जाने वाले यात्रियों को खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें