अग्रसेन अहिंसा के पुजारी व शांति दूत थे : गोयल
- फोटो : Amar Ujala
अग्रवाल सभा की ओर से रविवार को अग्रसेन जयंती पर महाराजा अग्रसेन पार्क में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्यातिथि अंबाला शहर के विधायक असीम गोयल ने किया। जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता थानेसर के विधायक सुभाष सुधा ने की और विशिष्ट अतिथि तरावड़ी के संजय सिंगला विशिष्ट अतिथि थे। असीम गोयल ने कहा कि महाराजा अग्रसेन अहिंसा के पुजारी एवं शांति दूत थे।
उन्होंने एक रुपया एक ईंट का सिद्धांत लागू कर समाज में समता लाने का प्रयास किया था। उन्होंने कहा कि हमें महाराजा अग्रसेन के बताए मार्ग पर चलना चाहिए। सभा के प्रधान महेश गोयल ने कहा कि आज के भौतिक युग में हमें अपने बच्चों को महाराज अग्रसेन जैसे महापुरुषों के बारे में संस्कारित करना चाहिए।
स्कूली बच्चों की ओर ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। इस अवसर पर चेयरमैन सुरेंद्र कुमार जैन, राजेश अग्रवाल, लवलेश सिंघल, सुभाष आर्य, मंगत राम अग्रवाल, राजकुमार गुप्ता, राकेश गोयल सहित भारी संख्या में अग्रवाल समाज के लोग उपस्थित थे।