फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केडीबी के मानद सचिव का कार्यकाल बढ़ा

विज्ञापन
मदन मोहन छाबड़ा। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विकास बोर्ड के मानद सचिव मदन मोहन छाबड़ा को एक बार फिर से एक्सटेंशन मिल गई है। यह जानकारी मदन मोहन छाबड़ा ने दी। उन्होंने इसके लिए राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय, मुख्यमंत्री मनोहर लाल, गीता मनीषी स्वामी ज्ञानानंद व सभी संतों व महात्मा और सांसद नायब सिंह सैनी, विधायक सुभाष सुधा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी, आरएसएस व विश्व हिंदू परिषद का आभार जताया।
छाबड़ा को राज्यपाल ने 2018 में केडीबी का मानद सचिव नियुक्त किया था। यह कार्यकाल 2020 में खत्म हो गया था। इसके बाद एक साल की एक्सटेंशन मिली। मई 2021 में उनका यह कार्यकाल पूरा हो गया था। अब उन्हें दूसरी बार एक्सटेंशन मिली है। मदन मोहन छाबड़ा का कहना है इस एक साल में तीर्थों के विकास के लिए जो कार्य जारी हैं उन्हें पूरा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव को और भी भव्य रूप से मनाया जाएगा। ज्योतिसर में 200 करोड़ की लागत से जो प्रोजेक्ट तैयार किया जा रहा है इसे भी पूरा करने का प्रयास रहेगा। वहीं समाज को तीर्थों से जोड़ना और तीर्थों के विकास के लिए वे पिछले चार साल से प्रयासरत हैं। छाबड़ा ने कहा कि केडीबी से ग्रामीणें की बड़ी अपेक्षाएं है। हर कोई चाहता है कि उनका तीर्थ ब्रह्मसरोवर जैसा बन जाए। ग्रामीणों की इन अपेक्षाओं को ध्यान में रखा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें