फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: चूड़ियां पहन और पारंपरिक गीतों मनाया तीज उत्सव

Sat, 15 Aug 2026 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अग्रवाल धर्मशाला में मनोरंजक गतिवि​धियों में हिस्सा लेकर तीज उत्सव मनाती महिलाएं। - फोटो : Archive
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत की ओर से शुक्रवार को अग्रवाल धर्मशाला में हरियाली तीज उत्सव मनाया गया। समाज की महिलाओं ने उत्साह दिखाते हुए तीज के पारंपरिक उत्सव का आनंद लिया। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं के लिए नृत्य, गायन, झूला झूलने सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां कराई गई।
विज्ञापन

इसमें श्री अग्रसेन यूथ एसोसिएशन का विशेष सहयोग रहा। महिलाओं के लिए चूड़ियां पहनने व सेल्फी लेने की विशेष व्यवस्था रही। रंग-बिरंगी चूड़ियां पहनकर एक-दूसरे के साथ तस्वीरें खिंचवाई। पारंपरिक तीज गीतों व संगीत का आनंद लेकर सौहार्द का संदेश दिया। पूजा सिंगला, मोनिका गर्ग, निकिता मित्तल, रेनू मित्तल, रुचि गोयल एवं नेहा गुप्ता एमसी ने विशेष भूमिका निभाई। श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के प्रधान विशाल सिंगला ने कहा कि हरियाली तीज भारतीय संस्कृति और परंपराओं से जुड़ा महत्वपूर्ण पर्व है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें