फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रोबोटिक तकनीक से हुए ऑपरेशन के बाद जांची सर्जरी की सफलता

Mon, 25 May 2026 01:26 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। रोबोटिक तकनीक से हुए ऑपरेशन के बाद महिला को चलाकर देखते डॉ। संवाद
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। लोकनायक जयप्रकाश (एलएनजेपी) जिला नागरिक अस्पताल में पहली बार रोबोटिक तकनीक से किए गए घुटने प्रत्यारोपण ऑपरेशन की सफलता रविवार को जांची गई। सर्जरी के करीब 24 घंटे बाद 62 वर्षीय महिला मरीज किरन को वॉकर के सहारे चलाकर देखा गया, जिसमें मरीज बिना अधिक दर्द के सामान्य रूप से चलती नजर आई।

ऑस्टियोआर्थराइटिस और घुटनों की गंभीर समस्या से पीड़ित महिला का ऑपरेशन रोबोटिक उपकरण की मदद से किया गया था। ऑपरेशन के बाद दो चिकित्सकों की टीम लगातार महिला की निगरानी कर रही है। ऑर्थोपेडिक सर्जन डॉ. गुंजन उपाध्याय ने बताया कि यह सर्जरी पूरी तरह सफल रही है। उन्होंने कहा कि सामान्य सर्जरी की तुलना में रोबोटिक तकनीक अधिक सटीक होती है, जिससे इंप्लांट सही अलाइनमेंट में लगाया जा सकता है। इससे रक्तस्राव और संक्रमण का खतरा कम होता है और मरीज तेजी से रिकवर करता है।
विज्ञापन


डॉ. गुंजन उपाध्याय और डॉ. मन्नू सोनी ने बताया कि महिला मरीज की टिबिया हड्डी में गंभीर दोष था, जिसके कारण रोबोटिक तकनीक का इस्तेमाल किया गया। उन्होंने कहा कि अब अस्पताल में जटिल हड्डी विकृति और कठिन जॉइंट रिप्लेसमेंट मामलों वाले मरीजों का चयन किया जा रहा है।



अस्पताल के लिए बड़ी उपलब्धि : पीएमओ

पीएमओ डॉ. साराह अग्रवाल, डॉ. तेजिंदर और डॉ. बलराज ने कहा कि सरकारी अस्पताल में रोबोटिक तकनीक से सफल सर्जरी होना बड़ी उपलब्धि है। उन्होंने इस उपलब्धि के लिए संबंधित चिकित्सकों और स्टाफ को बधाई दी।
विज्ञापन




नियमित रोबोटिक सर्जरी के लिए सरकार को भेजा प्रस्ताव

सीएमओ डॉ. सुखबीर माहला ने बताया कि महिला मरीज की सफल सर्जरी और तेज रिकवरी अस्पताल के लिए खुशी की बात है। उन्होंने बताया कि अब अस्पताल प्रशासन ने प्रदेश सरकार को नियमित रूप से रोबोटिक सर्जरी सेवाएं शुरू करने का प्रस्ताव भेजा है। अनुमति मिलने पर एलएनजेपी अस्पताल यह सुविधा देने वाला प्रदेश का पहला सिविल अस्पताल बन सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें