फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामलीला में शूर्पणखा की नाक काटना और खर-दूषण वध का हुआ मंचन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पुराना थाना ग्राउंड में अ​भिनय करते श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब के कलाकार। - फोटो : samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। श्री लक्ष्मी रामलीला ड्रामाटिक क्लब विष्णु कॉलोनी ने रेलवे रोड स्थित पुराना थाना ग्राउंड में रामलीला का मंचन किया। कलाकारों ने जटायु मिलन, लक्ष्मण द्वारा शूर्पणखा की नाक काटना और खर-दूषण वध के प्रसंगों को दर्शाया।
विज्ञापन

मंच पर रावण की बहन शूर्पणखा राम-लक्ष्मण से विवाह का प्रस्ताव रखती है। राम के कहने पर लक्ष्मण उसकी नाक काट देते हैं। इसके बाद खर-दूषण वध, रावण दरबार और सीता हरण के दृश्य दिखाए गए। महेंद्र ठाकुर ने राम, संदीप ने सीता और सुभाष सैनी ने लक्ष्मण का रोल किया। पारस सरदाना ने खर, हेमंत बंसल ने दूषण और रमेश शर्मा ने शूर्पणखा का किरदार निभाया। मंच संचालन हुकमचंद धवन ने किया। संरक्षक मिलाप गुप्ता, अध्यक्ष राजिंद्र गर्ग और प्रधान मास्टर सुंदर लाल सहित कई पदाधिकारी व दर्शक मौजूद रहे। दर्शकों ने जय श्रीराम का उद्घोष किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें