फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 सितंबर को रोहतक में होने वाली सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी : चहल

Fri, 12 Sep 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लाडवा। युवा इनेलो के जिलाध्यक्ष प्रदमन चहल ने कहा कि स्वर्गीय उपप्रधानमंत्री चौधरी देवीलाल का जन्मदिवस हमेशा किसानों, गरीबों और मजदूरों के हक की लड़ाई का प्रतीक रहा है और आगामी 25 को रोहतक में आयोजित होने वाली सम्मान दिवस रैली ऐतिहासिक होगी।
विज्ञापन

उन्होंने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि युवा भारी संख्या में रैली में पहुंचकर चौधरी देवीलाल की नीतियों और विचारधारा को आगे बढ़ाने का संकल्प लें। उन्होंने कहा कि पूर्व विधायक शेर सिंह बडशामी की अगुवाई में लाडवा हल्के से हजारों युवा इस रैली में पहुंचेंगे। सम्मान दिवस रैली केवल एक कार्यक्रम नहीं बल्कि यह किसानों, मजदूरों और आमजन की आवाज है और पार्टी की कार्यशैली ने हमेशा समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाने का काम किया है। जनता के विश्वास और युवा कार्यकर्ताओं के उत्साह के दम पर यह रैली रिकाॅर्ड तोड़ेगी और नई राजनीतिक दिशा तय करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें