फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: गांव ठोल को जाने वाली सड़क खस्ताहाल

विज्ञापन
इस्माईलाबाद। गांव ठोल में सडक़ की खस्ता हालत के बारे में जानकारी देते ग्रामवासी। संवाद - फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। नेशनल हाईवे से गांव ठोल को जाने वाली सड़क के खस्ताहाल होने के कारण ग्रामवासियों व राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। बार-बार ज्ञापन देने के बाद भी सड़क न बनने से ग्रामवासियों में रोष पनप रहा है।
विज्ञापन

ठोल निवासी जगदीप सिंह, कमल सांगवान, पुनीत वर्मा, प्रिंस धीमान, राम प्रजापति आदि ने बताया कि पिछले लंबे समय से हिसार चंडीगढ़ नेशनल हाईवे से गांव ठोल को जाने वाली सड़क की हालत काफी खराब है। सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे बने हुए हैं जिसके कारण आए दिन इस सड़क पर काफी हादसे भी हो रहे हैं और दोपहिया वाहन चालक चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि यह सड़क आगे शाहाबाद व कुरुक्षेत्र को जाती है। इसके कारण इस सड़क पर चहल पहल अधिक रहती है। ऐसे में टूटी हुई सड़क पर वाहन चालकों को भी काफी परेशानी होती है। ग्रामीणों ने बताया कि सड़क निर्माण के लिए वे प्रशासन व सरकार को कई बार ज्ञापन सौंप चुके हैं लेकिन उनकी मांग की तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। अब उन्हें मजबूर होकर यह मामला मुख्यमंत्री के समक्ष रखना पड़ेगा।

इस्माईलाबाद। गांव ठोल में सडक़ की खस्ता हालत के बारे में जानकारी देते ग्रामवासी। संवाद- फोटो : बंदी के कगार पर साइंस और ग्लासवेयर उद्योग, गैस का सिर्फ दो दिन का स्टॉक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें