कुरुक्षेत्र। सामाजिक कार्यकर्ता एडवोकेट राहुल तंवर ने आए दिन प्रदेश में बढ़ रहे लव जिहाद के मामलों पर जिला न्यायालय के अधिवक्ताओं के साथ पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को ज्ञापन सौंपा। तंवर ने बताया कि प्रदेश सरकार ने लव जिहाद के लिए 2022 में एक कानून बनाया है, उस कानून के अनुसार ऐसे मामलों की जांच करने के लिए स्पेशल अधिकारी नियुक्त किया जाना चाहिए जिससे लव जिहाद के मामले रुक सके और इस कानून को तोड़ने वालों को कड़ी से कड़ी सजा मिले। शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक नीतीश अग्रवाल को प्रिवेंशन ऑफ अनलॉ फुल कन्वर्जन ऑफ रिलीजन एक्ट 2022 हरियाणा, की प्रति के साथ जिला बार एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र अत्री की अगुवाई में लिखित एप्लीकेशन दी और निवेदन किया कि एक्ट के सेक्शन 17 अनुसार स्पेशल ऑफिसर नियुक्त किया जाए और एक्ट के अनुसार ही सभी लव जिहाद के मामले की जांच हो।
ज्ञापन देने वालों में जिला बार एसोसिएशन के प्रधान धर्मेंद्र अत्री, रूपचंद सैनी, राहुल तंवर लुखी, विक्रम पंजेटा, बलविंदर टामक, सुभाष सैनी, विजय दुधला, एडवोकेट मंजू कौशिक, बीएस अनेजा, बलबीर शर्मा, राजेश गौड, जोगिंदर और धर्मवीर सिंह आदि अधिवक्ताओं ने ऐसे मामलों में कड़ाई बरते जाने की मांग दोहराई। पुलिस अधीक्षक नीतिश अग्रवाल ने आश्वासन दिया कि इन मामलों में लव जिहाद एक्ट अनुसार ही कार्यवाही होगी।