फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: कबीरा खड़ा बाजार में की प्रस्तुति ने किया आकर्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राजकीय कन्या महाविद्यालय पलवल में दो दिवसीय वसंत सांस्कृतिक महोत्सव उमंग का आयोजन किया गया था। इसके तहत नाट्य विधा में भीष्म साहनी द्वारा रचित कबीरा खड़ा बाजार में नाटक की प्रस्तुति ने सभी को आकर्षित किया।
विज्ञापन

महोत्सव के समापन में प्राचार्य डॉ. गगनदीप कौर ने विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र व नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि कला व संस्कृति समाज को जोड़ने का कार्य करते हैं। संगीत साहित्य में कला मनुष्य में संवेदनाओं का निर्माण करती हैं।
सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के प्रभारी डॉ कृष्ण कुमार ने बताया कि नाट्य विधा में भीष्म साहनी द्वारा रचित कबीरा खड़ा बाजार में प्रथम स्थान पर रहा। मोहन राकेश द्वारा रचित मलबे का मालिक दूसरे स्थान पर व धर्मवीर भारती द्वारा रचित अंधा युग ने तीसरा स्थान हासिल किया। हरियाणवी नृत्य में रोजी ने प्रथम स्थान हासिल किया। पंजाबी नृत्य में बीकॉम की निर्मलप्रीत प्रथम साक्षी ने द्वितीय व कमलप्रीत ने तृतीय स्थान हासिल किया। साधारण नृत्य विधा में निभा ने पहला, शिल्पा ने दूसरा और रजनी ने तीसरा स्थान हासिल किया। इस मौके पर डॉ. रूपा, डॉ. जितेंद्र, डॉ. राजबीर, डॉ. हृदिश कौर, डॉ. कोमल, डॉ. सुनील सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें