फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाटक छोड़ो कल की बातें...में वृद्धावस्था की जिंदगी को दर्शाया

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। न्यू उत्थान थियेटर ग्रुप ने अपनी स्थापना के 17 वर्ष पूरे होने पर तीन दिवसीय उत्सव शुरू किया। कला कीर्ति भवन में उत्सव के पहले दिन छोड़ो कल की बातें नाटक का मंचन हुआ। जयवर्धन द्वारा लिखित और विकास शर्मा द्वारा निर्देशित इस नाटक ने वृद्धावस्था की रोजमर्रा की जिंदगी को दर्शाया।
विज्ञापन

नाटक की कहानी वृद्धाश्रम में रह रहे तीन बुजुर्ग मित्रों, मास्टर जगलाल, घनश्याम और पोस्टमास्टर महावीर के इर्द-गिर्द घूमती है। महावीर बेटे की बेरुखी के कारण वृद्धाश्रम में रहते हैं, जबकि जगलाल परिवार खोने के बाद अकेलेपन से बचने के लिए वहां हैं। उमा और घनश्याम पति-पत्नी के रूप में वृद्धाश्रम में रहते हैं। जब वृद्धाश्रम को बेचने का नोटिस आता है, तो वे बताते हैं कि यह उनकी अपनी संपत्ति है। नाटक ने दिखाया कि उम्र के किसी भी पड़ाव पर जीने की चाह और दोस्ती की मिठास कम नहीं होती। बुजुर्गों ने अतीत की कड़वाहटें छोड़कर नए ढंग से जीना चुना। दर्शकों ने उनकी जवानी के किस्सों पर ठहाके लगाए, वहीं उपेक्षा की बात पर उनकी आंखें नम हो गईं।

नाटक का संदेश
नाटक ने सहज हास्य-व्यंग्य से यह संदेश दिया कि बुजुर्गों को धन-दौलत से ज्यादा अपनों के साथ और सम्मान की आवश्यकता होती है। वर्तमान पीढ़ी के पास माता-पिता के लिए महंगे उपहार तो हैं, पर उनसे बात करने का समय नहीं। समाजसेवी जयभगवान सिंगला और उपाध्यक्ष महेश जोशी भी दर्शकों से रूबरू हुए। कलाकारों को उनके सशक्त अभिनय के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


कैन आई से समथिंग का मंचन आज
कला कीर्ति भवन में शनिवार 26 सितंबर को नाटक कैन आई से समथिंग का मंचन होगा। अख्तर द्वारा लिखित और विकास शर्मा के निर्देशन में मंचित होने वाले नाटक में दो पात्रों द्वारा समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की जाएगी। नाटक का समय सायं 6.30 बजे रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें