फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना दहेज के शादी करने वाले नवदंपति ने प्रेरणा वृद्धाश्रम में बुजुर्गों से लिया आशीर्वाद

विज्ञापन
विज्ञापन
धर्मनगरी कुरुक्षेत्र के दीदार नगर में पपोसा निवासी भगत सिंह व दादरी के गांव ऊन की गोमती ने बिना दहेज के शादी कर अपने चाचा हरिकेश पपोसा के साथ आकर प्रेरणा वृद्धाश्रम के बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया। नवदंपती ने महाशिवरात्रि के मौके पर प्रेरणा वृद्धाश्रम के मंदिर माथा टेककर फल चढ़ाए। वहीं वीर शहीदों के शहीदी स्मारक पर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। इस मौके पर प्रेरणा वृद्धाश्रम संस्थापक जय भगवान सिंगला, प्रेरणा संस्था की अध्यक्ष रेणु खुंगर व आशा सिंगला ने आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि समाज में अगर बेटी बचाओ व महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देना है तो सबसे पहले हमें दहेज रूपी बीमारी को खत्म करना होगा। आज भी समाज में बहुत सारी महिलाएं दहेज रूपी दानव का शिकार होकर जीवन को समाप्त कर लेती हैं। उन्होंने बताया कि दहेज समाज पर कलंक है और महिला सशक्तीकरण में रुकावट है। प्रेरणा के पदाधिकारियों ने आज के युवाओं से अपील करते हुए कहा कि भगत सिंह और गोमती नव दंपती से प्रेरणा लेकर दहेज रूपी बीमारी का सर्वनाश करना चाहिए, ताकि समाज का विकास हो सके।
इस अवसर पर नव दंपती के चाचा हरिकेश पपोसा व चाची अध्यापिका कमाली देवी ने कहा कि आज बहू बेटियों पर अत्याचार बढ़ते जा रहे हैं। इन अत्याचार के लिए कहीं न कहीं दहेज की अधिक भूमिका होती है। हमें अपने परिवार से पहल करके समाज मे बिना दहेज शादी की कल्पना करनी चाहिए। इस अवसर पर वीना, शकुंतला, लक्ष्मी देवी, सुधा गुप्ता, गुरमीत व हर्षित भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें