फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: न्यूनतम तापमान पहुंचने लगा छह डिग्री, वातावरण में बढ़ी ठिठुरन

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। सर्दी ने अपने तीखे तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। पिछले दो दिनों से जिले में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में लगातार गिरावट दर्ज की जा रही है जिससे ठंड का प्रभाव अचानक बढ़ गया है। मौसम विभाग के मुताबिक इन दो दिनों में तापमान में तीन डिग्री की कमी आई है जिसकी वजह से सुबह और शाम के समय ठंडक बढ़ी है।
विज्ञापन

बुधवार को सुबह न्यूनतम तापमान गिरकर छह डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। इसके साथ ही करीब 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल रही शीतलहरों ने सर्दी को और बढ़ा दिया। हालांकि दिन में खिली धूप ने कुछ राहत दी और अधिकतम तापमान बढ़कर 22 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया लेकिन उत्तर-पश्चिमी हवाओं की ठंडक ने दिनभर लोगों को सिहरन महसूस कराई। दोपहर तक न्यूनतम तापमान में भी हल्की बढ़ोतरी दर्ज की गई और यह आठ डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा।


मौसम विशेषज्ञों का अनुमान है कि आगामी दो दिनों में तापमान में एक डिग्री की और गिरावट हो सकती है। ऐसे में ठंड का प्रभाव और ज्यादा बढ़ने की संभावना है। इसी को देखते हुए प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की अपील की है। बुजुर्गों, बच्चों और बीमार व्यक्तियों को सुबह और देर शाम बाहर निकलने से परहेज करने और गर्म कपड़ों का इस्तेमाल बढ़ाने की सलाह दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बढ़ती ठंड का असर बाजारों में भी दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों ने हीटर, गर्म कपड़े और कंबलों की खरीदारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें