संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर सोमनाथ सचदेवा के निर्देशानुसार कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड ऑनर्स स्टडीज में बीसीए की प्रथम मेरिट लिस्ट लगाई गई। बीसीए के लिए प्रथम मेरिट ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी में 105 प्रतिशत से 100.2 प्रतिशत, ऑल इंडिया ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 100.2, हरियाणा जनरल में 100.2 प्रतिशत से 97.2 प्रतिशत, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 96.8 से 96.2 प्रतिशत, हरियाणा ओएससी 97 से 93.2 प्रतिशत, हरियाणा डीएससी 96.2 से 90.8, हरियाणा बीसी-ए कैटेगरी 97.2 से 93.6 प्रतिशत, हरियाणा बीसी-बी कैटेगरी 95.8 से 93.8 तथा डीए/ईएसएम/एफएफ के लिए 85 से 71.4 प्रतिशत पर मेरिट समाप्त हुई।
आईआईएचएस की प्राचार्य प्रो. रीटा ने बताया कि बीकाम के लिए दूसरी मेरिट लिस्ट ऑल इंडिया जनरल कैटेगरी में 96.2 प्रतिशत, हरियाणा जनरल में 98 से प्रतिशत से 96.4 प्रतिशत, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 96 प्रतिशत, हरियाणा ओएससी 95.4 से 92.8 प्रतिशत, हरियाणा डीएससी की मेरिट 92 से 89 प्रतिशत, बीसीए की 94.6 से 93.6, बीसीबी की 96 से 95.4 तथा ईएएसएम आदि की मेरिट 76.6 प्रतिशत पर समाप्त हुई।
लोक संपर्क विभाग के निदेशक प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि बीएससी होम साइंस में दूसरी मेरिट ऑल इंडिया जनरल के लिए 92.4 से 88.6, हरियाणा जनरल में 87.4 से 84.4, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 81.8 से 79.4, हरियाणा ओएससी की 82.8 से 82.4, हरियाणा डीएससी की 80.4 से 61, बीसीए की 83.8 से 78.4 तक, बीसीबी की 82.4 से 81.4 पर समाप्त हुई। बीटीटीएम के लिए दूसरी मेरिट ऑल इंडिया ओपन कैटेगरी के लिए 90.8 से 88.8 प्रतिशत, हरियाणा के लिए 88.4 से 83, हरियाणा ईडब्ल्यूएस की 82.8 से 82, ओएससी की 82, डीएससी की 76 प्रतिशत, बीसीए की 80.6 से 77.4, बीसीबी की 82.8 से 81.4 तथा ईएसएम, एफएफ की मेरिट 66.4 प्रतिशत पर समाप्त हुई।
प्रो. महासिंह पूनिया ने बताया कि एमएससी अर्थशास्त्र ऑनर्स पांच वर्षीय, एमएससी बायोटैक पांच वर्षीय सहित 13 ऑनर्स विषयों की दूसरी मेरिट लिस्ट में आने वाले छात्रों को मूल दस्तावेज सत्यापन के लिए 11 जुलाई को आईआईएचएस में काउंसलिंग के लिए उपस्थित होना होगा। उन्होंने बताया कि विभिन्न प्रोग्राम में दाखिला लेने वाले विद्यार्थी जिनका प्रथम मेरिट में नाम आया है वो आईआईएचएस में आकर अपने दस्तावेज सत्यापन करवा रहे हैं।