इस्माइलाबाद । कुरुक्षेत्र जिले की इस्माइलाबाद सहित पांचों नगरपालिकाओं के लिए मनोनीत पार्षदों की सूची जारी की गई है। इस सूची में सैनी मोहल्ला में रहने वाले समाजसेवी चंद्रभान सैनी और गुरप्रीत पंजरथ को मनोनीत पार्षद बनाया गया है। चंद्रभान सैनी मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के खासमखास बताए जाते हैं। वहीं गुरप्रीत पंजरथ भी भाजपा से कई वर्षो से जुडे है। दोनों मनोनीत पार्षदों ने अपनी नियुक्ति पर प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सैनी, प्रदेशाध्यक्ष मोहनलाल बडौली सहित भाजपा जिलाध्यक्ष का आभार जताया और कहा कि जो पद और सम्मान भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें दिया है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा से करेंगे।