फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: पारा 43 डिग्री के पार, बाजार से राैनक गायब

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। गर्मी के कारण सूनसान पड़े बाजार। संवाद - फोटो : Samvad
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में बुधवार को भीषण गर्मी ने लोगों का हाल बेहाल कर दिया। अधिकतम तापमान जहां 43 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, वहीं न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 19 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से गर्म हवा चली। भीषण गर्मी के चलते सुबह से ही तेज धूप और गर्म हवाओं के कारण लोगों के पसीने छूटते रहे वहीं बाजार में भी सन्नाटा देखने को मिला।
विज्ञापन

दोपहर के समय मुख्य बाजार और सड़कों पर लोगों की आवाजाही काफी कम रही। जरूरी काम से बाहर निकले लोग भी सिर और चेहरा ढके हुए नजर आए। डॉक्टरों ने लोगों को दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे तक धूप में निकलने से बचने की सलाह दी है। मौसम विभाग के अनुसार आज से मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता है। जहां लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिलेगी वहीं दिनभर आसमान में बादल छाने और हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आज से अगले तीन दिन तक बारिश के आसार है जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें