शाहाबाद। लाडवा रोड पर धरने के दौरान किसान नेता जसबीर मामूमाजरा को हटाने का प्रयास करते हुए पुल
- फोटो : Samvad
शाहाबाद। सरकार फसल चक्र अपनाने पर जोर दे रही है लेकिन इसे अपनाते हुए सूरजमुखी की फसल तैयार कर चुके किसानों को इसे बेचने के लिए भी परेशान होना पड़ रहा है।
43 डिग्री तापमान के बीच बुधवार को तपती सड़क पर किसानों को लाडवा रोड पर धरना देते हुए चार घंटे तक मोर्चा लगाना पड़ा, जिसके बाद प्रशासन ने शाम चार बजे सरकारी एजेंसी के जरिए खरीद शुरू कराई। किसानों ने आंदोलन के दौरान यातायात बाधित नहीं किया वहीं आढ़ती देर शाम तक अपनी ढाई प्रतिशत आढ़त मिलने पर ही खरीद कराने पर अड़े रहे।
किसानों का धरना उस समय समाप्त हुआ जब शाम करीब 4 बजे एसडीएम शंभू राठी और सचिव कृष्ण कुमार मलिक ने अनाज मंडी पहुंचकर सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू करवाने की घोषणा की। इसके बाद मार्केट कमेटी चेयरमैन कर्णराज सिंह तूर किसानों के बीच पहुंचे और किसान नेताओं राकेश बैंस व जसबीर सिंह मामूमाजरा से धरना समाप्त करने की अपील की, जिस पर किसानों ने मंडी के शेड नंबर-एक में पहुंचकर खरीद प्रक्रिया शुरू कराई और आंदोलन समाप्त किया, इससे पहले सुबह 11 बजे किसान पंचायत के तौर पर मार्केट कमेटी कार्यालय में एकत्रित हुए।
शाहाबाद। लाडवा रोड पर धरने के दौरान किसान नेता जसबीर मामूमाजरा को हटाने का प्रयास करते हुए पुल- फोटो : Samvad
शाहाबाद। लाडवा रोड पर धरने के दौरान किसान नेता जसबीर मामूमाजरा को हटाने का प्रयास करते हुए पुल- फोटो : Samvad