फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नवरात्र और दशहरा पर्व पर खिला रहा बाजार, जिले में 600 करोड़ का कारोबार

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। दशहरा पर्व बाजार में बनी भीड़ की ​स्थिति। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। नवरात्र महोत्सव के दौरान जिले में बाजारों में जबरदस्त रौनक देखने को मिली। पिछले नौ दिनों में जिलेभर में करीब 600 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। व्यापार मंडल का कहना है कि जीएसटी घटने और त्योहारी सीजन की वजह से लोगों ने जमकर खरीदारी की जिससे बाजार में तेजी आई।
विज्ञापन


कारोबारियों का अनुमान है कि दिवाली और धनतेरस पर यह आंकड़ा दोगुना हो सकता है। थानेसर मुख्य बाजार के साथ-साथ ऑटोमोबाइल और सराफा बाजारों में भी बिक्री बढ़ी। हालांकि सोना-चांदी की कीमतें ज्यादा होने के कारण सराफा बाजार में उम्मीद के अनुसार रौनक नहीं दिखी। ऑटोमोबाइल सेक्टर में पिछले साल की तुलना में इस बार बेहतर बिक्री दर्ज की गई। नवरात्र महोत्सव ने जिले के बाजारों में नई जान फूंकी और आने वाले दिनों में कारोबार के और ऊंचाई छूने की संभावना जताई जा रही है। दशहरा पर्व पर दिनभर लोगों ने खूब खरीदारी की। बाजार में भीड़ बनी रही।
त्योहारी सीजन से बाजार में आई तेजी
कुरुक्षेत्र व्यापार मंडल प्रधान फतेहचंद गांधी ने बताया कि नवरात्र महोत्सव में जिलेभर में 600 करोड़ का कारोबार हुआ जिसमें थानेसर अकेले 200 करोड़ का हिस्सा रखता है। पिछले साल की तुलना में इस बार बिक्री में बड़ा इजाफा देखने को मिला। जीएसटी दरें कम होने से लोगों का विश्वास बढ़ा है और इस बार त्योहारों पर खरीदारी का उत्साह दोगुना रहा। उनका कहना है कि अक्तूबर माह में कारोबार और तेजी पकड़ेगा।
विज्ञापन

नवरात्र में 400 गाड़ियों की हुई सेल
ऑटोमोबाइल क्षेत्र में भी नवरात्र महोत्सव खासा सफल रहा। सिंगल होंडा एजेंसी के मालिक विनोद सिंगला ने बताया कि पिछले नौ दिनों में जिलेभर में करीब 13-14 करोड़ रुपये का कारोबार हुआ। अकेले थानेसर में ही नौ करोड़ की बिक्री हुई और उनके शोरूम पर 250 बाइकें बिकीं। सिंगला का कहना है कि दिवाली और धनतेरस पर कारोबार में इजाफा होने के आसार है, क्योंकि इन पर्वों पर लोग नई गाड़ियां खरीदने को शुभ मानते हैं।
सोने-चांदी की ऊंची कीमतों से घटी मांग
सराफा बाजार एसोसिएशन के प्रधान मनोज गोयल का कहना है कि नवरात्र महोत्सव में सोने-चांदी की खरीदारी अपेक्षा के अनुरूप नहीं रही। जिलेभर की करीब 250 दुकानों पर केवल ढाई करोड़ रुपये का कारोबार दर्ज किया गया। गोयल ने कहा कि जीएसटी की दरें वही हैं लेकिन सोने-चांदी की ऊंची कीमतों के चलते ग्राहकों ने सामान्य स्तर की ही खरीदारी की। दिवाली और धनतेरस पर खरीदारी बढ़ेगी, क्योंकि इन पर्वों पर लोग आभूषणों को शुभ मानकर निवेश करते हैं।

कुरुक्षेत्र। दशहरा पर्व बाजार में बनी भीड़ की स्थिति। संवाद

कुरुक्षेत्र। दशहरा पर्व बाजार में बनी भीड़ की स्थिति। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें