फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हथेलियों और मटकी पर खींची लकीर, बनाई कान्हा की तस्वीर

विज्ञापन
विज्ञापन
अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव पर सोमवार को ब्रह्मसरोवर के पश्चिमी तट पर फ्लावर शो, पोट डेकोरेशन और मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इन प्रतियोगिताओं में जिले के हजारों विद्यार्थियों ने भाग लिया। छात्राओं ने जहां मेहंदी से हथेलियों पर भगवान श्रीकृष्ण के विभिन्न रूप उकेरे तो पॉट डेकोरेशन में विद्यार्थियों ने मटके पर कान्हा बनाए । स्पर्धाओं के ओवर ऑल इंचार्ज व जिला शिक्षा अधिकारी अरुण आश्री तथा नोडल अधिकारी प्रिंसिपल मामराज सैनी सहित अनेक विभागीय अधिकारियों ने विद्यार्थियों की कृतियों का अवलोकन कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी प्रिंसिपल नाम राज सैनी ने बताया कि फ्लावर शो की कक्षा 9 से 12 वर्ग की स्पर्धा में यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल की मिस्बा नाज ने पहला, महाराणा प्रताप स्कूल की प्रियांशी ने दूसरा और इसी स्कूल के प्रदतय सिंह ने तीसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि एसडी गर्ल स्कूल की चांद को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में अग्रसेन स्कूल की अनन्या ने पहला, केजी कान्वेंट स्कूल के रितेश ने दूसरा और महाराणा प्रताप की भावनी ने तीसरा तथा गीता निकेतन के तन्मय ने चौथा स्थान प्राप्त किया। पोट डेकोरेशन स्पर्धा के कक्षा 9 से 12 वर्ग में टैगोर ग्लोबल स्कूल की हर्षिता ने पहला, सुगनी देवी स्कूल के विशू ने दूसरा, महंत प्रभात पुरी स्कूल की धारवी ने तीसरा और राजकीय विद्यालय हथीरा की सुलोचना ने चौथा स्थान प्राप्त किया। कक्षा 6 से 8 वर्ग में गीता मॉडल स्कूल पिहोवा के अशोक गर्ग ने पहला,महाराणा प्रताप स्कूल के सुनील ने दूसरा, अग्रसेन स्कूल के प्रवीण कुमार ने तीसरा और महंत प्रभात पुरी स्कूल के मनोज ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मेहंदी प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 वर्ग में सुगनी देवी स्कूल के नरेश व प्रवीण कुमार ने पहला, यूनिवर्सिटी मॉडल स्कूल के सहदेव अशोक ने दूसरा, राजकीय विद्यालय अमीन के धर्म सिंह व बलराज ने तीसरा और अग्रसेन स्कूल की गंगा देवी व राजीव गुप्ता ने चौथा स्थान प्राप्त किया। मंगलवार 14 दिसंबर को फैंसी ड्रेस और एम्ब्रॉयडरी प्रतियोगिता आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें