फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: काले पत्थरों में उकेरी सरस्वती की विरासत, बढ़ाएगी तीर्थ की शोभा

विज्ञापन
पिहोवा। सरस्वती घाट पर शुरू किया गया मूर्ति स्थापना कार्य।  विभागं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पिहोवा। सरस्वती तीर्थ स्थल पर अब भव्य व आधुनिक मूर्तिकला पर्यटकों और श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनेगा। विभिन्न प्रदेशों के 20 से ज्यादा कलाकारों ने करीब एक माह तक काले पत्थरों को तराश कर सरस्वती माता की 16 विशाल व आकर्षक मूर्तियां तैयार की हैं। इन मूर्तियों को सरस्वती घाट पर स्थापित किया जाएगा।
मूर्तियों को सरस्वती तट पर तैयार करने के बाद कल्चर पार्क में लाइटिंग के जरिये सजाया जाएगा। पिछले सरस्वती महोत्सव के दौरान तीर्थ स्थल को और अधिक सुंदर बनाने के उद्देश्य से कल्चर पार्क विकसित करने की योजना बनाई गई थी। कला एवं सांस्कृतिक विभाग और हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के सहयोग से कलाकारों ने पत्थरों को तराश कर इन्हें विभिन्न विशाल आकृतियों का रूप दिया है।
विज्ञापन


इन मूर्तियों के जरिये श्रद्धालुओं और पर्यटकों को करीब सात हजार वर्ष पुरानी सरस्वती की सांस्कृतिक विरासत को करीब से जानने और देखने का अवसर मिलेगा। हरियाणा सरस्वती धरोहर विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष धूमन सिंह किरमच व नगर पालिका चेयरमैन आशीष चक्रपाणि ने कहा कि मां सरस्वती के पावन तट पर कल्चर पार्क बनने से तीर्थ स्थल की सुंदरता और बढ़ेगी। यहां आने वाले श्रद्धालुओं को सरस्वती की प्राचीन सांस्कृतिक विरासत से परिचित होने के साथ इसके बारे में ज्ञान प्राप्त करने का अवसर भी मिलेगा।
विज्ञापन



चार से पांच टन वजनी है मूर्तियां
धूमन सिंह किरमच के मुताबिक हर मूर्ति चार से पांच टन वजनी है, जिन्हें क्रेन के जरिये स्थापित किए जाने का कार्य शुरू कर दिया गया है। हर मूर्ति के लिए पहले बेस तैयार किया जा रहा है। राजस्थान से पत्थर मंगवाया गया था, जिन्हें तराश कर मूर्तियों का रूप दिया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें