फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लोकनृत्य में राशि और दिवांशी प्रथम

Thu, 13 Aug 2026 02:02 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। ​शिक्षकों के साथ लोकनृत्य के प्रतिभागी। स्वयं
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

इस्माईलाबाद। अनिल कुमार डीएवी पब्लिक स्कूल में हरियाली तीज पर्व के उपलक्ष्य में कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए लोकनृत्य प्रतियोगिता कराई गई। इसमें छठी की राशि और सातवीं की दिवांशी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। छठी की तन्वी और सातवीं की साक्षी दूसरे स्थान पर रही। आठवीं की अन्वी ने तृतीय स्थान अर्जित किया।
विज्ञापन

ग्रुप डांस में तनवीर, गुरसांझ और अनुरीत प्रथम रहे। तीसरी से पांचवीं तक के विद्यार्थियों के लिए कराई लोकनृत्य प्रतियोगिता में भी बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दी। चौथी की भावना और पांचवीं की पहल ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। पांचवीं की हेजल द्वितीय रही जबकि चौथी की आरोही और पांचवीं की चेष्टा ने तृतीय स्थान अर्जित किया। पांचवीं की लतिका को सांत्वना पुरस्कार दिया। रंग-बिरंगे परिधानों, मनमोहक नृत्य-प्रस्तुतियों और लोक-संगीत की मधुर धुनों ने विद्यालय परिसर को उत्सव के रंग में रंग दिया। प्रधानाचार्य संजय शर्मा ने प्रतिभागियों को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें