फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: तपाने लगी गर्मी, 36 डिग्री पहुंचा तापमान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धूप में छाता लेकर जाती कुवि की छात्राएं। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिलेभर में गर्मी अपना अहसास कराने लगी है। पिछले तीन दिन से तेज धूप खिलने से पारा भी चढ़ने लगा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21 डिग्री दर्ज किया गया। वहीं बुधवार को भी तेज धूप खिलने व अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।
विज्ञापन

हालांकि आगे दो से तीन दिन तक गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। बादल छाने व कुछ तापमान में गिरावट की उम्मीद है। वहीं इसी सप्ताह के अंत तक फिर तेज गर्मी अपना अहसास कराएगी।
कृषि विभाग के पूर्व निदेशक डॉ. कर्मचंद ने कहा कि पिछले तीन दिनों से गर्मी में बढ़ोतरी हुई है। अगले दो से तीन दिन तक कुछ राहत हो सकती है लेकिन इसी माह के आखिरी सप्ताह में गर्मी पूरी तरह से तपाने लगेगी।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. सुखबीर सिंह ने कहा कि अब गर्मी बढ़ने लगी है तो एहतियात भी बरतने की जरूरत है। खुले सिर तेज धूप में निकलना नुकसानदायक हो सकता है। दोपहर के समय तेज धूप के बीच खुले आसमान के नीचे निकलने से बचना चाहिए। पर्याप्त मात्रा में पानी पीएं और पेय पदार्थ जरूर लें। बासी भोजन करने से बचें। बच्चों व बुजुर्गों का विशेष ख्याल रखे जाने की जरूरत है। एक दम ठंडे कमरे से बाहर निकलना भी खतरनाक हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें