फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: जमीन घोटाले के आरोप में ज्योतिसर चौकी प्रभारी का आठ दिन बाद निलंबन वापस

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। ज्योतिसर चौकी प्रभारी सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) संदीप सिंह को सात लाख रुपये के जमीन घोटाले के मामले में 8 अप्रैल को निलंबित किया गया था, जिन्हें अब मंगलवार को बहाल कर दिया गया है। उन्हें अब ज्योतिसर चौकी से हटाकर पुलिस लाइन में ड्यूटी पर लगाया गया है और विभागीय जांच अभी भी जारी है।
विज्ञापन


गत 13 फरवरी को कैथल में ग्रीवेंस कमेटी की बैठक के दौरान कैबिनेट मंत्री अनिल विज और तत्कालीन कैथल एसपी उपासना सिंह के बीच तीखी बहस हो गई थी। तितरम गांव निवासी शिकायतकर्ता मनदीप ने आरोप लगाया कि एएसआई संदीप सिंह ने करीब दो साल पहले उनसे एक एकड़ एक कनाल जमीन खरीदने के लिए सात लाख रुपये लिए लेकिन बाद में जमीन पांच अलग खेवटों में बंटी होने का पता चला और रुपये वापस नहीं किए। शिकायतकर्ता मनदीप ने आरोप लगाया था कि आरोपी ने पुलिस की मिलीभगत से मामले को कैथल के तितरम थाने से करनाल ट्रांसफर करवा लिया था।
मंत्री अनिल विज ने बैठक में एएसआई को तुरंत सस्पेंड करने का आदेश दिया और कहा कि जांच पूरी होने तक वह सस्पेंड रहेंगे। एसपी उपासना सिंह ने जवाब दिया कि आरोपी कुरुक्षेत्र में तैनात है, इसलिए उनके पास सस्पेंड करने की शक्ति नहीं है। इस बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था।
विज्ञापन

बहस के कुछ दिन बाद उपासना सिंह का कैथल से ट्रांसफर हो गया। 8 अप्रैल को कुरुक्षेत्र एसपी चंद्रमोहन ने डीएसपी हेडक्वार्टर सुनील की 3 अप्रैल की जांच रिपोर्ट के आधार पर एएसआई संदीप सिंह को निलंबित किया। रिपोर्ट में एएसआई पर बीएनएस की धारा 316(2) और 318(4) के तहत दर्ज मामले में संलिप्तता पाई गई जिसमें उन्होंने निजी फायदे के लिए पुलिस प्रभाव का इस्तेमाल कर मामले को प्रभावित करने की कोशिश की थी।
एएसआई को बहाल कर पुलिस लाइन भेजा : एसपी
पुलिस अधीक्षक चंद्रमोहन ने कहा कि एएसआई संदीप को जांच रिपोर्ट के आधार पर ज्योतिसर चौकी से हटा कर सस्पेंड कर दिया गाया था लेकिन अब संदीप को बहाल कर पुलिस लाइन में भेज दिया गया है। मामले की जांच कैथल पुलिस कर रही है। दूसरी तरफ संदीप के खिलाफ विभागीय जांच जारी है। अगर संदीप की संलिप्तता महकमे की छवि खराब करने व किसी अन्य प्रकार की अनैतिक गतिविधि में पाई जाती है तो नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें