फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बढ़ी गर्मी, 37 डिग्री पहुंचा धर्मनगरी का तापमान

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धूप से बचने के लिए छाता लेकर कुवि छात्रावास की ओर जाती युवतियां। संवाद - फोटो : Archive
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जिले में सूरज ने तीखे तेवर दिखाना शुरू कर दिए हैं। धर्मनगरी में दोपहर का अधिकतम तापमान 37-38 डिग्री तक छूने से दोपहर में धूप झुलसाने वाली गर्मी आने का अलर्ट दे रही है।
विज्ञापन

भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के बुलेटिन के अनुसार अगले एक सप्ताह में जिले के तापमान में चार से पांच डिग्री का इजाफा देखने को मिलेगा। इससे धर्मनगरी का पारा 41 डिग्री तक पहुंचने की संभावना जताई जा रही है।
सुबह की धूप अब चुभने वाली गर्मी में बदल गई है और इस सीजन में पहली बार तापमान 37 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। बीते कुछ दिनों में मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। सुबह आठ बजे से ही तेज धूप महसूस होने लगती है।
विज्ञापन

इसके कारण लोग घरों से बाहर निकलने से बच रहे हैं। खासकर दोपहर के समय बाजारों और सड़कों पर सन्नाटा नजर आने लगा है।
दिन के साथ-साथ रात का तापमान भी बढ़ने लगा है। न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है जिससे रातें भी गर्म महसूस होने लगी हैं।
बढ़ती गर्मी के कारण लोगों ने कूलर और एसी का इस्तेमाल शुरू कर दिया है। चिकित्सकों ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
डॉ. तजेंद्र के अनुसार अचानक बढ़ी गर्मी से डिहाइड्रेशन और हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने दोपहर में धूप से बचने, सूती कपड़े पहनने और पर्याप्त पानी पीने की सलाह दी है।
कृषि अधिकारी डॉ. चंद्र मेहता के अनुसार आने वाले दिनों में गर्मी और बढ़ सकती है। हवाओं की रफ्तार घटकर करीब 14 किलोमीटर प्रति घंटा रह गई है, जिससे वातावरण में गर्मी ठहरने लगी है। यदि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय नहीं होता, तो तापमान जल्द ही 40 डिग्री के पार जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें