फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौथे दिन भी गर्मी ने सताया, आज भारी बारिश के आसार

विज्ञापन
ुरुक्षेत्र। शाम के समय सूर्य अस्त के बाद का ब्रह्मसरोवर का मनमोहक दृश्य। - फोटो : Kurukshetra
विज्ञापन
रविवार को दोपहर बाद कुछ देर के लिए आसमान में बादल नजर आए, लेकिन बरसे नहीं। उमस ने लोगों को दिनभर परेशान करके रखा। दिन का अधिकतम तापमान 36 और न्यूनतम 28 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं आर्द्रता 88 प्रतिशत रही।
विज्ञापन

रविवार सुबह कुछ देर के लिए ठंडी हवाएं चली तो लोगों में शाम तक अच्छी बारिश होने की आस जगी, लेकिन जैसे-जैसे दोपहर होने को आई गर्मी ने लोगों के पसीने छुड़ा दिए। मौसम विभाग द्वारा शनिवार और रविवार को भी बारिश की संभावना जताई गई थी, लेकिन दोनों दिन गर्मी ने खूब सताया।
मौसम विभाग के अनुसार तीन अगस्त तक बारिश होने की 60 से लेकर 100 प्रतिशत तक संभावना है। इन दिनों में अधिकतम तापमान घटकर 27 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस तक आ जाएगा। बारिश के कारण इस बार फिर से लोगों को जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

कुरुक्षेत्र। ब्रह्मसरोवर पर घूमते पर्यटक।- फोटो : Kurukshetra

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें