फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद के जीवन से प्रेरणा लेने के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण करने के दौरान कुलपति प्रो.
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में बुधवार को देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद की जयंती पर आर्ट फैकल्टी लॉन में कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा और विश्वविद्यालय के अधिकारियों व कर्मचारियों ने डॉ. राजेंद्र प्रसाद की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
विज्ञापन

कुलपति ने कहा कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने ही कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की आधारशिला रखी थी, इसलिए विवि के लिए उनका विशेष महत्व है। उन्होंने स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान किया। उनका व्यक्तित्व सरलता, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी और राष्ट्र भक्ति की मिसाल था। हमें उनके जीवन से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में भागीदारी करने की जरूरत है। इस मौके पर विश्वविद्यालय के डीन एकेडमिक अफेयर्स प्रो. राकेश कुमार, छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. एआर चौधरी, प्रो. जसबीर ढांडा सहित शिक्षक व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें