कुरुक्षेत्र। कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद
- फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के बहुउद्देशीय हॉल में चल रही 36वीं अखिल भारतीय डाक कबड्डी प्रतियोगिता 2025-26 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। टूर्नामेंट का रोमांचक फाइनल मुकाबला 14 नवंबर को महाराष्ट्र और कर्नाटक के बीच खेला जाएगा।
मुख्य पोस्टमास्टर जनरल सचिन किशोर ने बताया कि सेमीफाइनल मुकाबले बेहद रोचक रहे। पहले सेमीफाइनल में महाराष्ट्र ने तमिलनाडु को 37-16 के अंतर से मात दी जबकि दूसरे सेमीफाइनल में कर्नाटक ने तेलंगाना को 31-25 से हराया। दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बनाई। उन्होंने बताया कि इससे पहले खेले गए मैचों में कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश को 33-19, महाराष्ट्र ने हरियाणा को 44-16 और तेलंगाना ने पंजाब को 69-9 अंकों के अंतर से शिकस्त किया था। प्रतियोगिता में देशभर के 11 डाक परिमंडलों की 147 खिलाड़ी और सपोर्टिंग स्टाफ ने भाग लिया है।
फाइनल मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह 14 नवंबर को सुबह साढे 11 बजे आयोजित होगा जिसमें मुख्य अतिथि डाक विभाग के महानिदेशक जितेंद्र गुप्ता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे। हरियाणा डाक परिमंडल की ओर से आयोजित यह प्रतियोगिता न केवल खिलाड़ियों में प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ा रही है बल्कि डाक विभाग के कर्मचारियों के बीच एकता, अनुशासन और खेल भावना को भी सशक्त बना रही है।
कुरुक्षेत्र। कबड्डी प्रतियोगिता में दमखम दिखाते खिलाड़ी। संवाद- फोटो : एनआरसी का निरीक्षण करती संयुक्त सचिव।