फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईवीएम में कैद हुई प्रत्याशियों की किस्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले की चार नगर पालिकाओं का मतदान रविवार को शाम छह बजे संपन्न होते ही 216 प्रत्याशियों की किस्मत को ईवीएम में कैद करके स्ट्रोंग रूम में रख दिया गया है। अब सभी को बेसब्री से 22 जून का इंतजार है। इस दिन घोषित परिणाम तय करेंगे कि किस प्रत्याशी के वादे लोगों को भाए और किसके इरादे उन्हें रास नहीं आए। रविवार को सुबह सात बजे जैसे ही मतदान शुरू हुआ लोग घरों से बूथों पर पहुंचे और अपने पसंदीदा प्रत्याशी को जिताने के लिए ईवीएम का बटन दबाया। इस्माईलाबाद, शाहाबाद, पिहोवा और लाडवा में बने 110 बूथों पर शाम छह बजे तक 71.3 प्रतिशत मतदान हुआ। 64 वार्डों के 93049 मतदाताओं में से 66578 ने वोट डाले। सुरक्षा के मद्देनजर एक हजार से ज्यादा पुलिस फोर्स मोर्चा संभाले हुए थी।
विज्ञापन

उपायुक्त व पुलिस अधीक्षक के अलावा एडीजीपी श्रीकांत जाधव भी बूथों का निरीक्षण करने पहुंचे। कई बूथों के बाहर धारा-144 के बावजूद भी लोगों का जमावड़ा लगा रहा है।
सबसे ज्यादा मतदान इस्माईलाबाद में 76.6, फिर शाहाबाद में 72.8, लाडवा में 70.7 और सबसे कम पिहोवा में 69.1 प्रतिशत हुआ। मतदाताओं को लुभाने के चक्कर में दिन भर कई बूथों के बाहर प्रत्याशियों के बीच टकराव भी देखने को मिला। वहीं लाडवा में सुबह बूथ नंबर 24 पर एक ईवीएम में तकनीकी खराबी आने से करीब आधा घंटा मतदान प्रभावित हुआ।
विज्ञापन

उधर पिहोवा में जहां मतदान केंद्र पर जाने को लेकर पूर्व मंत्री जसविंद्र संधू के पुत्र इनेलो नेता गगनजोत संधू और खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह के भाई लेफ्टिनेंट बिक्रमजीत सिंह के बीच तकरार हो गई, वहीं सीएम के मीडिया ओएसडी रमनीक मान के डेरे वाले स्कूल में बने मतदान केंद्र पर पहुंचने पर आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध किया।
शाहाबाद एंस्तें इंटरनेशनल विद्यालय में बने बूथ पर करीब 11 बजे जजपा विधायक रामकरण काला और भाजपा से पूर्व राज्यमंत्री कृष्ण बेदी अपने-अपने प्रत्याशी के समर्थन में आमने-सामने हो गए। इस दौरान दोनों में बहस भी हुई। दोनों एक दूसरे को कहते रहे किसका प्रत्याशी जीतेगा इसका फैसला जनता करेगी। पूरा दिन अलग-अलग बूथों पर मिलने पर यह नोक झोंक चलती रही। बता दें कि शाहाबाद में प्रधान पद की सीट भाजपा-जजपा गठबंधन से जजपा के कोटे में है। यहां से डॉ. गुलशन क्वात्रा गठबंधन के प्रत्याशी हैं। वहीं भाजपा नेता तिलक राज आजाद चुनाव लड़ रहे हैं, जिन्हें पूर्व राज्य मंत्री एवं मुख्यमंत्री के राजनैतिक सचिव कृष्ण बेदी का समर्थन है। विधायक रामकरण तिलक राज के खिलाफ उपायुक्त व चुनाव आयुक्त और कृष्ण बेदी के खिलाफ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओपी धनखड़ को शिकायत सौंप कह चुके हैं कि गठबंधन का प्रत्याशी होते हुए भी भाजपा नेता आजाद उम्मीदवार तिलक राज का प्रचार-प्रसार कर रहे हैं। वहीं तिलक राज ने अपने प्रचार-प्रसार में भाजपा के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तरीय नेताओं की फोटो इस्तेमाल कर रहे हैं।
राजकीय कन्या विद्यालय, लाडवा के बूथ नंबर 24 पर सुबह करीब पौने 11 बजे एक ईवीएम मशीन खराब हो गई, जिस कारण यहां आधा घंटा मतदान प्रभावित रहा। सूचना मिलते ही एसडीएम विनेश कुमार ने मौके पर पहुंच। जांच से पता चला कि ईवीएम में तकनीकी खराबी है। इस दौरान दूसरी मशीन को इंस्टॉल किया गया, जिसके बाद फिर से मतदान शुरू हुआ।
विज्ञापन

समय --------वोट डले--------प्रतिशत
09:00--------9105------------9.8
10:00--------13668---------14.7
11:00--------21348---------22.4
12:00--------32110---------34.5
01:00--------40438---------43.5
02:00-------45783----------49.2
03:00-------52876----------57.1
04:00-------56674----------60.9
05:00-------61624----------66.2
06:00-------66578----------71.6
नोट: चारों नपा के 64 वार्डों में कुल 93049 मतदाता हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें