फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: 74 की उम्र में 24 का जोश, डबल ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। 74 की उम्र के खिलाड़ी का 24 की उम्र के जेन-जी जैसा जोश देखने को मिला। कुरुक्षेत्र के बैडमिंटन खिलाड़ी ज्ञान सागर (74) का ऑल इंडिया बैडमिंटन टूर्नामेंट में दो अलग-अलग कैटेगरी में खेलने का जज्बा इस कदर दिखा कि दोनों प्रतियोगिताओं में सेमीफाइनल तक पहुंचे और कांस्य पदक पर कब्जा किया।
विज्ञापन

इस तीन दिवसीय राष्ट्रीय मास्टर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट का आयोजन देहरादून में हुआ जिसमें देश के 20 राज्यों के 470 बैडमिंटन खिलाड़ियों ने भाग लिया।
ज्ञान सागर ने मेन-डबल बैडमिंटन प्रतियोगिता में चंडीगढ़ के सुनील मुखी से जोड़ी बनाकर कांस्य पदक जीता जबकि मिक्स्ड डबल्स में शशि हल्द्वानी से जोड़ी बनाकर भी कांस्य पदक जीत कर ट्रॉफी हासिल की। बता दें कि पिछले 50 वर्षों से बैडमिंटन खेल रहे ज्ञान सागर अब तक श्रीलंका, बैंकॉक के अलावा देश के कई बड़े शहरों में राष्ट्रीय टूर्नामेंट में दर्जनों पदक जीत चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें