फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बुजुर्ग दंपती गांव की चौपाल में रहने को मजबूर

विज्ञापन
विज्ञापन
लाडवा। गांव मेहरा में कुछ दिनों पहले हुई बरसात में एक बुजुर्ग दंपती के मकान की छत का एक हिस्सा गिरने से उस पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। दीवारों व मकान की जर्जर हालत को देखते हुए पूरा मकान कभी भी गिर सकता है। प्रशासन से गुहार लगाने के बावजूद कोई भी सहायता नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन

पीड़ित बलबीर निवासी मेहरा ने बताया कि लगभग बीस दिन पहले आई आंधी बरसात में उसके मकान की छत की कड़ियाँ टूट गई थी। कड़ियां टूटने से पूरी छत भर भराकर नीचे गिर गई। मकान का दूसरा हिस्सा भी कभी भी गिर सकता है जिससे उसके मवेशी की भी जान को खतरा बना हुआ है। मकान की छत गिरने से वह पत्नी सहित रविदास मंदिर की चौपाल में रहने को मजबूर है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें