कुरुक्षेत्र। गांव दर्रा खुर्द में लगभग चार एकड़ में पनप रही अवैध कालोनी में जिला प्रशासन की मदद से तोड़-फोड़ की कार्रवाई अमल में लाई गई। डीटीपी नवीन कुमार की रिपोर्ट के अनुसार दर्रा खुर्द में लगभग चार एकड़ में पनप रही अवैध कॉलोनी के पनपने का मामला सामने आया था, जिसके उपरांत विभाग द्वारा भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों को एचडीआर एक्ट 1975 की धाराओं के तहत नोटिस जारी कर जरूरी अनुमति लेने के आदेश दिए गए थे, परंतु भूस्वामी और प्रॉपर्टी डीलरों न तो अवैध कालोनियों में किए जा रहें निर्माण को रोका और न ही विभाग से अनुमति प्राप्त की। इस पर जिला नगर योजनाकार विभाग द्वारा कार्रवाई करते हुए विभाग द्वारा इन अवैध कालोनियों में निर्माण को नष्ट करने का काम किया गया है।
शाहाबाद विधानसभा क्षेत्र में गणना प्रपत्र प्राप्त करने का काम शुरू
शाहाबाद। निर्वाचन आयोग के निर्देश पर शाहाबाद विधानसभा में विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य जारी है। मतदाताओं द्वारा भरे गए गणना प्रपत्रों को प्राप्त करने का काम शुरू हो गया है। एसडीएम शंभू राठी ने बताया कि इस कार्य का उद्देश्य त्रुटिरहित और पारदर्शी मतदाता सूची तैयार करना है। बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित कर रहे हैं। अब मतदाताओं से भरे हुए प्रपत्र वापस लिए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से बीएलओ का पूर्ण सहयोग करने की अपील की। सही जानकारी उपलब्ध कराकर मजबूत लोकतंत्र में भागीदार बनने को कहा गया है। एसडीएम ने अधिकारियों को प्रपत्र वितरण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। आगामी 14 जुलाई तक मतदाता सूची को अपडेट करने का कार्य चलेगा। अधिकारियों को वितरण कार्य की शत प्रतिशत निगरानी सुनिश्चित करने को भी कहा गया है।