फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: फिर झुलसाने लगी गर्मी, तीन डिग्री तक बढ़ा पारा, किसान हो रहे चिंतित

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र।
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पिछले सप्ताह दो दिन मौसम में बदलाव के बाद गर्मी फिर से झुलसाने लगी है। बुधवार को फिर से तापमान में तीन डिग्री तक बढ़ोतरी दर्ज की गई, जिसके चलते अधिकतम तापमान 37 डिग्री तक दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस रहा। अगले तीन दिन तक मौसम ऐसे ही रहने व तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। बढ़ती गर्मी ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। 10 दिन पहले रोपाई किए जा चुके खेत सूखने लगे हैं। किसानों को बारिश का इंतजार है, वहीं बारिश न होने व गर्मी बढ़ने का असर अब रोपाई कार्य पर भी दिखाई देने लगा है। किसानों ने रोपाई काय से हाथ खींचने शुरू कर दिए हैं।
विज्ञापन

गांव बारना के किसान सोम, बलबीर सिंह व ज्योतिसर के किसान धर्मपाल का कहना है कि अभी तक रोपाई किए जा चुके खेतों में पानी सूख रहा है, ऐसे में आगे धान की रोपाई करना चिंता का विषय बन रहा है। बारिश हुई तो बड़ी राहत मिल पाएगी। उधर, कृषि विशेषज्ञ डॉ. कर्मचंद का कहना है कि अभी कई दिन तक गर्मी व तेज धूप रहने की संभावना है। किसानों को मौसम के अनुसार ही धान रोपाई का कार्य करना चाहिए। नई रोपी गई धान में तेज गर्म पानी नुकसान पहुंचा सकता है। हर रोज कुछ पानी अवश्य दें। खेत को सूखने न दें। इसका फसल पर असर पड़ सकता है। उधर, बागवानी विशेषज्ञ डॉ. सीबी सिंह का कहना है कि तेज गर्मी का सब्जी की फसलों पर विपरीत असर पड़ने की संभावना है, ऐसे में किसानों को अधिक देखभाल किए जाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें