फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: नाटक अलीबाबा चालीस चोर ने खूब बटोरी तालियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद की ओर से जून माह में आयोजित की गई अभिरुचि कक्षाओं का समापन बुधवार देर सायं हुआ। कार्यक्रम में कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के युवा एवं सांस्कृतिक विभाग के निदेशक डॉ. विवेक चावला मुख्य थे। उन्होंने कहा कि हरियाणा कला परिषद अपने नाम को सार्थक करते हुए प्रदेश में सांस्कृतिक बयार लाने में मुख्य भूमिका निभा रहा है। परिषद में लगने वाली अभिरुचि कक्षाओं के माध्यम से बहुत से कलाकार कला को ही अपनी आजीविका का साधन चुन संस्कृति के विस्तार में सहायक सिद्ध होंगे।
विज्ञापन


इसके पश्चात नृत्य कक्षा के विद्यार्थियों की ओर से पंकज कुमार के निर्देशन में कत्थक नृत्य की शानदार प्रस्तुति दी गई। मोहे रंग दो लाल गीत पर नृत्य करते हुए कलाकारों ने दर्शकों की वाहवाही लूटी।

नाटक का सार
वहीं, अभिनय कक्षा के विद्यार्थियों ने नाटक अलीबाबा चालीस चोर की जबरदस्त प्रस्तुति दी। विकास शर्मा की ओर से अभिनय का प्रशिक्षण देते हुए तैयार करवाई गई इस नाट्य प्रस्तुति में दिखाया गया कि अलीबाबा को उसका भाई कासिम घर से निकाल देता है। जिसके बाद अलीबाबा लकड़ियां काटकर घर का गुजारा करता है। एक दिन उसे डाकुओं के खजाने का पता लग जाता है, जिसमें से कुछ खजाना अलीबाबा ले लेता है लेकिन उसके भाई कासिम को जब इस बारे में पता लगता है तो लालच में आकर वो भी खजाना लेने चला जाता है। वहां डाकू उसे देख लेते हैं और मार डालते हैं। भाई के वापिस न आने पर अलीबाबा उसे ढूंढने निकलता है तो गुफा में भाई की लाश देखकर दंग रह जाता है और लाश घर ले आता है।
विज्ञापन


उधर जब डाकुओं को पता चलता है कि लाश गायब है तो वो उसे ढूंढने बगदाद शहर में आ जाते हैं। अंत में डाकुओं का सरदार भेष बदल कर अलीबाबा के घर उसे मारने पहुंचता हैं लेकिन अलीबाबा की बहन मरजीना की सूझबूझ से अलीबाबा डाकू को मारने में कामयाब हो जाता है। इस प्रकार बुराई पर अच्छाई की जीत को दिखाते हुए कलाकारों ने शानदार प्रस्तुति दी।


संस्थान के निदेशक नागेंद्र शर्मा ने कहा कि अभिरुचि कक्षाओं में प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को हरियाणा कला परिषद की सांस्कृतिक गतिविधियों में भी प्रस्तुति देने का अवसर दिया जाएगा। इस अवसर पर डॉ. कुमार विनोद, शिवकुमार किरमच, चंद्रशेखर शर्मा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें