फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: बस की टक्कर से जख्मी बाइक चालक ने तोड़ा दम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। जीटी रोड पर चिड़ियाघर के निकट रोडवेज की बस की टक्कर लगने से जख्मी हुए बाइक चालक ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। मृतक की शिनाख्त गुरनाम सिंह (50) निवासी सांवला के रूप में हुई है। पुलिस ने शिकायत पर मामला दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया। थाना सदर में दर्ज शिकायत में नवजीत सिंह निवासी सांवला ने बताया कि वह एक फैक्टरी में बतौर चालक काम करता है। बुधवार को उसके पिता गुरनाम सिंह अपनी बाइक पर उससे मिलने के लिए फैक्टरी में आए थे। दोपहर करीब ढाई बजे दोनों अपनी-अपनी बाइक सवार होकर घर के लिए चले थे। उसका पिता अपनी बाइक पर उसके आगे चल रहा था। आधे घंटे बाद उसका पिता सर्विस लाइन पर बीड पिपली के पास पहुंचा तो पिपली की तरफ आई एक हरियाणा रोडवेज पानीपत डिपो की बस ने उसके पिता की बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही उसका पिता बाइक सहित सड़क पर गिर कर जख्मी हो गया। राहगीरों की मदद से उसके पिता को जख्मी अवस्था में एलएनजेपी अस्पताल दाखिल कराया गया। यहां उपचार के दौरान उसके पिता ने दम तोड़ दिया। शिकायत पर पुलिस ने बस नंबर के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें