फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: खेड़ी रामनगर गांव में खुला जिले का पहला नर्सिंग कॉलेज, शाह ने ऑनलाइन किया उद्घाटन

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। खेड़ी रामनगर में तैयार किया गया नर्सिंग कॉलेज। संवाद
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। धर्मनगरी कुरुक्षेत्र को लंबे इंतजार के बाद राजकीय नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिल गई है। खेड़ी रामनगर गांव में करीब 44.40 करोड़ रुपये की लागत से बना यह कॉलेज जिले का पहला नर्सिंग कॉलेज होगा। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विकास परियोजनाओं के साथ शुक्रवार को इस कॉलेज का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


राजकीय नर्सिंग कॉलेज की घोषणा 2017 में हुई थी। शुरुआत में इसके निर्माण के लिए 25.58 करोड़ रुपये का बजट तय किया गया था लेकिन कोरोना काल के दौरान निर्माण कार्य अटक गया और बजट भी कम पड़ गया। ऐसे में हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने अतिरिक्त बजट की मांग की। सप्लीमेंट्री बजट मिलने के बाद निर्माण कार्य पूरा हो सका। पहली मंजिल पर न्यूट्रीशियन रूम, लेक्चर रूम, नर्सिंग फंक्शन लैब, एचओडी रूम, फैकल्टी रूम और बहुउद्देशीय हॉल तैयार किए गए हैं। दूसरी मंजिल पर लेक्चर रूम, एचओडी रूम, स्टाफ रूम, लैब और कॉमन रूम बनाए गए हैं। तीसरी मंजिल पर लाइब्रेरी, पैंट्री, प्री-क्लीनिकल लैब और लेक्चर हॉल की सुविधा होगी।
आधुनिक सुविधाओं से लैस कॉलेज
कॉलेज का कैंपस साढ़े पांच एकड़ भूमि में बनाया गया है। इसमें लड़कों और लड़कियों के लिए अलग-अलग 52-52 कमरों के चार मंजिला हॉस्टल तैयार किए गए हैं। इसके अलावा प्रिंसिपल आवास, छह स्टाफ क्वार्टर और अन्य स्टाफ के लिए अलग से क्वार्टर भी बनाए गए हैं। कैंपस में एक इलेक्ट्रिक रूम और चार मंजिला प्रशासनिक लेक्चर ब्लॉक बनाया गया है।
विज्ञापन

जिले के विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ
अभी तक नर्सिंग की पढ़ाई करने के लिए जिले के विद्यार्थियों को दूसरे जिलों या राज्यों में जाना पड़ता था। नए कॉलेज के शुरू होने से यह परेशानी खत्म होगी। स्थानीय छात्रों को उच्च स्तरीय नर्सिंग शिक्षा की सुविधा अपने ही जिले में मिलेगी। आठ साल के लंबे इंतजार के बाद जिले को नर्सिंग कॉलेज की सौगात मिली है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें