फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: लूट के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने नहीं किया काम

विज्ञापन
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। अधिवक्ता बलवंत वालिया के घर दूसरी बार हुई लूट की वारदात के विरोध में जिला बार एसोसिएशन ने शुक्रवार को न्यायिक कार्य का बहिष्कार करते हुए वर्क सस्पेंड रखा। इस दौरान अधिवक्ताओं ने घटना पर गहरा रोष व्यक्त करते हुए पुलिस प्रशासन से आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी और अधिवक्ताओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
विज्ञापन

शाम को जिला बार एसोसिएशन का एक प्रतिनिधिमंडल बार प्रधान धर्मेंद्र अत्री के नेतृत्व में पुलिस अधीक्षक से मिला। प्रतिनिधिमंडल ने एसपी को ज्ञापन सौंपते हुए मामले की गंभीरता से जांच करने और लूट की वारदात में शामिल आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि एक ही वकील के घर दूसरी बार लूट होना कानून-व्यवस्था पर गंभीर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है और इससे पूरे अधिवक्ता समुदाय में असुरक्षा की भावना पैदा हुई है।
बार प्रधान धर्मेंद्र अत्री ने कहा कि अधिवक्ता समाज न्याय व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है और यदि उनके घर भी सुरक्षित नहीं हैं तो यह चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि पुलिस को इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार करना चाहिए ताकि अधिवक्ताओं का कानून व्यवस्था पर विश्वास बना रहे। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि सोमवार तक पुलिस की ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं होती, तो जिला बार एसोसिएशन सोमवार को बैठक कर आगे की रणनीति तय करेगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें