फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: थम नहीं रहा कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर शिक्षक संघ का विवाद

विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ कार्यालय के बाहर बैठे सुरक्षाकर् - फोटो : File photo
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय गैर-शिक्षक कर्मचारी संघ का विवाद थम नहीं रहा है। दोनों पक्षों की ओर से अपनी-अपनी कार्यकारिणी वैध होने का दावा किया जा रहा है। अब पूर्व प्रधान राजवंत कौर द्वारा संघ कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाने को लेकर विवाद बढ़ता दिखाई देने लगा है।
विज्ञापन

संघ के पूर्व प्रधान राम कुमार गुर्जर ने दावा करते हुए कहा कि नव-निर्वाचित कार्यकारिणी पूरी तरह संवैधानिक है और उसे वैध रूप से चुना गया है। राम कुमार गुर्जर ने आरोप लगाया कि यदि राजवंत कौर स्वयं को संवैधानिक रूप से सही मानती हैं तो उन्हें संघ कार्यालय के बाहर सुरक्षाकर्मी तैनात करने की आवश्यकता नहीं पड़ती। उन्होंने कहा कि सुरक्षा कर्मियों की तैनाती से यह प्रतीत होता है कि नव-निर्वाचित कार्यकारिणी के अधिकारों में बाधा डालने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने दोहराया कि संघ की नव-निर्वाचित कार्यकारिणी संविधान और नियमों के अनुसार गठित हुई है तथा उसे अपना कार्य सुचारू रूप से करने का अधिकार है। उधर रजवंत कौर ने लगाए जा रहे सभी आरोपों को बेबुनियाद करार दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें