फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: अंबेडकर भवन, श्मशान घाट, सीवरेज व्यवस्था, चौपाल के निर्माण कार्य का लिया जायजा

विज्ञापन
पिहोवा। गांव गुमथलागढ़ू और भेरिया में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करती जिला परिषद की च
विज्ञापन
पिहोवा। जिला परिषद की चेयरमैन कंवलजीत कौर ने गांव गुमथलागढ़ू और भेरियां में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने जिला परिषद कुरुक्षेत्र की ओर से अंबेडकर भवन, श्मशान घाट, सीवरेज व्यवस्था, चौपाल और सरकारी स्कूल में प्रगति पर चल रहे निर्माण कार्यों का मौके पर पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान चेयरमैन ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय सीमा में पूर्ण किया जाए, ताकि ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ शीघ्र मिल सके। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कंवलजीत कौर ने कहा कि प्रदेश में विकास की गति निरंतर बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि डबल इंजन सरकार की नीतियों के कारण गांवों तक बुनियादी सुविधाएं तेजी से पहुंच रही हैं और जिला परिषद कुरुक्षेत्र ग्रामीण क्षेत्रों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध है। आने वाले समय में भी गांवों में सड़क, जल निकासी, शिक्षा और सामुदायिक भवनों से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी। ग्रामीणों ने चेयरमैन का स्वागत करते हुए विकास कार्यों के लिए आभार व्यक्त किया और उम्मीद जताई कि इसी तरह क्षेत्र में विकास की रफ्तार बनी रहेगी।

पिहोवा। गांव गुमथलागढ़ू और भेरिया में चल रहे विकास कार्यों का औचक निरीक्षण करती जिला परिषद की च

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें