फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: रामसरन माजरा में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के गुंबद पर की कलश स्थापना

विज्ञापन
बाबैन। श्री दक्षिणी मुखी सिद्ध हनुमान मंदिर रामशरण माजरा में स्थापना से पूर्व कलश की पुजा अर्चन
विज्ञापन
बाबैन। श्री दक्षिणमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर रामसरन माजरा में नवनिर्मित हनुमान मंदिर के गुंबद पर कलश की स्थापना धूमधाम से की गई। श्री दक्षिणमुखी सिद्ध हनुमान मंदिर में कलश स्थापना का पावन कार्यक्रम श्रद्धा व उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया। हनुमान मंदिर के गुंबद पर कलश की स्थापना की धार्मिक रस्में पंडित वैभव शर्मा व पंडित अशोक कुमार अवस्थी ने पूरे धार्मिक रीति-रिवाज से संपन्न करवाई।
विज्ञापन

कलश पूजन व स्थापना संदीप सरोहा व पवन कुमार सैनी बद्दी ने करवाई। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में हनुमान भक्तों ने भाग लेकर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चारण व विधिवत पूजा-अर्चना के साथ किया गया। इसमें बड़ी संख्या में गांव के लोगों ने भाग लिया। इस अवसर पर हनुमान मंदिर परिसर को भव्य रूप से सजाया गया।
कार्यक्रम के दौरान भजन-कीर्तन का आयोजन भी किया गया जिसमें महिलाओं, युवाओं और बुजुर्गों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। यह आयोजन धार्मिक आस्था के साथ-साथ ग्राम एकता और सामाजिक सद्भाव का भी प्रतीक बना।
विज्ञापन

इस अवसर पर सरपंच प्रतिनिधि ओमप्रकाश सैनी, मंदिर प्रधान सोहन लाल, तरसेम राय, कैप्टन कृष्ण लाल, जगमाल सिंह, शिव राम, बलकार सिंह, सतपाल, जगपाल, देवेंद्र सैनी, राहुल सैनी, चंदन राम, प्रदीप सैनी, अनुज सैनी, सुभाष चंद, श्याम लाल, रघुबीर चंद के अलावा अनेक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें