फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: ट्रक में हवा भरते समय कंप्रेशर फटा

विज्ञापन
लाडवा।  हादसे के बाद थ्री व्हीलर व कंप्रेशर। सोशल मीडिया
विज्ञापन
लाडवा। अनाज मंडी में ट्रक में हवा भरते समय थ्री व्हीलर में रखा कंप्रेशर फट गया जिससे कंप्रेशर मशीन सहित थ्री व्हीलर के भी परखचे उड़ गए। कंप्रेशर फटने और उसकी चपेट में आने से एक व्यक्ति घायल हो गया। धमाके की जोरदार आवाज सुनकर आसपास भीड़ इकट्ठा हो गई।
विज्ञापन

सोमवार को अनाज मंडी में शेड के नीचे 77वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम धूमधाम से मनाया गया था जिसमें पानीपत की मेयर कोमल सैनी ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की थी। कार्यक्रम के बाद मजदूरों ने टेंट, कुर्सी आदि समेटना शुरू कर दिया था। उसी दौरान जोरदार धमाका हुआ। गनीमत रही कि मजदूर थोड़ा दूर काम कर रहे थे जिससे बड़ा हादसा बच गया। धमाके की आवाज सुनकर भारी संख्या में मौके पर भीड़ इकट्ठा हो गई। प्रत्यक्षदर्शी सुरेश कुमार ने बताया कि कंप्रेशर की टंकी वाले थ्री व्हीलर जुगाड से एक व्यक्ति मंडी में खड़े एक ट्रक में हवा भर रहा था। उसी दौरान कंप्रेशर में जोरदार धमाका हुआ जिससे कंप्रेशर की टंकी सहित थ्री व्हीलर के परखचे उड़ गए। मौके पर टंकी व थ्री व्हीलर के सिर्फ टुकड़े ही दिखाई दिए और थ्री व्हीलर पूरी तरह मलबे में तब्दील हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें