शाहाबाद। ट्रांसफार्मर में लगी आग। संवाद
शाहाबाद। शाहाबाद हुड्डा सेक्टर मेंगुरू कृपा गली के बाहर लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में सोमवार को अचानक भीषण आग लग गई। आग इतनी भयावह थी कि कुछ ही देर में पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
लोगाें ने तुरंत फायर ब्रिगेड और बिजली विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची और कर्मचारियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा बच गया। आग आसपास के घरों और वाहनों तक भी फैल सकती थी।
वहीं, आग की सूचना मिलते ही बिजली विभाग के कर्मचारी भी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए क्षेत्र की बिजली आपूर्ति तुरंत बंद की गई। और जले हुए ट्रांसफार्मर को हटाकर नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। इसके बाद धीरे-धीरे बिजली आपूर्ति बहाल की गई। मोहल्लेवासियों प्रदीप कुमार और सुमित चड्डा ने बताया कि ट्रांसफार्मर से पिछले काफी समय से तेल का रिसाव हो रहा था। लेकिन समय रहते मरम्मत नहीं हो पाई।
इस कारण अचानक ट्रांसफार्मर में आग लग गई। उन्होंने मांग की कि भविष्य में इस तरह की लापरवाही न बरती जाए और समय-समय पर बिजली उपकरणों की जांच की जाए।