फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kurukshetra News: एक फीसदी आढ़त देने के फैसले पर भड़के आढ़ती

विज्ञापन
शाहाबाद। किसान नेता गुरनाम सिंह चढूनी। विज्ञप्ति
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। सूरजमुखी की खरीद पर एक फीसदी आढ़त देने के सरकार के फैसले से आढ़तियों में रोष फैल गया है। गुस्साए आढ़तियों ने शनिवार से हड़ताल करने का ऐलान कर दिया है। ऐसे में अब सूरजमुखी खरीद गड़बड़ाने की संभावना बन गई है जबकि भाकियू नेता गुरनाम चढूनी ने भी आढ़तियों का समर्थन किया है।
अनाज मंडी एसोसिएशन की संयुक्त बैठक प्रधान स्वर्ण जीत सिंह बिट्टू कालड़ा एवं धनपत राय अग्रवाल की अध्यक्षता में किसान विश्राम गृह में हुई। बैठक में सरकार द्वारा सूरजमुखी की फसल आढ़तियों के माध्यम से न खरीदने पर गहरा रोष प्रकट किया गया। उन्होंने कहा कि शुक्रवार को सरकार ने पोर्टल पर आढ़तियों को सूरजमुखी की फसल पर एक प्रतिशत आढ़त देने का फरमान सुना दिया।
विज्ञापन

इसके चलते सर्वसम्मति से मंडी में काम बंद करने का फैसला किया गया।  मंडी प्रधान बिट्टू कालड़ा व धनपत राय अग्रवाल ने कहा कि पिछले काफी वर्षों से आढ़तियों को 2.5 प्रतिशत आढ़त दी जा रही थी। इस बार सरकारी अफसरों ने उन्हें धोखे में रखकर एक लाख 60 हजार कट्टे दो दिन में भरवा दिए लेकिन आज सरकार की एक प्रतिशत आढ़त देने की बात पर आढ़ती भरे हुए माल का आई फॉर्म और जे फॉर्म नहीं काटेंगे।
विज्ञापन

प्रधान ने बताया कि किसानों की सहूलियत को देखते हुए आज रात नौ बजे तक ही मंडी में माल की भराई की जाएगी और शनिवार से अनाज मंडी में सूरजमुखी की सफाई, तुलाई, भराई आदि तमाम कार्य बंद करके आढ़ती हड़ताल पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार अपना 1 प्रतिशत का निर्णय वापस लेकर आढ़तियों को उनकी 2.5 प्रतिशत आढ़त नहीं देती तब तक मंडी में कोई काम नहीं चलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें